Table of Contents
PM Kisan Yojana: दिवाली-छठ के बाद भी किसानों को 21वीं किस्त क्यों नहीं मिली? जानें ताजा अपडेट और मिलने की संभावित तारीख!

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार बढ़ता जा रहा है! दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार भी गुजर गए, लेकिन कई करोड़ किसानों के खाते में 2,000 रुपये अब तक नहीं पहुंचे हैं।
खास तौर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उम्मीद थी कि किसानों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर किस्त मिल जाएगी, मगर इस बार बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के किसान इंतजार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। अनुमान यही है कि नवंबर के पहले हफ्ते में 21वीं किस्त का पैसा आ सकता है। पिछले साल किसान भाइयों को 5 अक्टूबर तक पैसे मिल गए थे, लेकिन इस बार चुनाव और ई-केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया के कारण विलंब हुआ है।
किसानों को किस्त क्यों नहीं मिल रही?
- हजारों किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं की है।
- बैंक खाता आधार से लिंक न होने पर भी पैसा अटक सकता है।
- गलत दस्तावेज या फर्जी लाभार्थी का मामला सामने आने पर किस्त रोकी गई है।
अगर आपने भी e-KYC या आधार linking पूरी नहीं की है, तो जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें। ई-केवाईसी दिशा-निर्देश यहां पढ़ें
किन राज्यों को मिल गई किस्त?
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा पहले ही ट्रांसफर कर दिया गया है। बाकी राज्यों के किसान अब भी राह देख रहे हैं।
नवंबर में मिल सकती है खुशखबरी
रिपोर्ट्स बताती हैं कि 6 नवंबर से पहले या मतदान के दौरान किसानों के खाते में पैसा आने की संभावना है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को चुनाव है, जिससे पहले 73 लाख से ज्यादा किसानों को किस्त मिलने की उम्मीद है।
ई-केवाईसी कैसे करें? (घर बैठे सरल तरीका)
- PM Kisan Portal पर जाएं।
- दायीं ओर “e-KYC” आप्शन चुनें।
- आधार नंबर व कैप्चा डालें और “सर्च” करें।
- आधार से लिंक नंबर भरें, OTP डालें और सबमिट करें।
- ई-केवाईसी पूरा होने की सूचना स्क्रीन और SMS पर मिल जाएगी।
PM Kisan Yojana योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें
| पिछली किस्त आई | इस बार किस्त कब? | किन राज्यों को मिला |
| 2 अगस्त 2025 | संभावित – नवंबर 2025, चुनाव के बाद | हिमाचल, J&K, पंजाब, उत्तराखंड |
| 5 अक्टूबर 2024 | 5 अक्टूबर को मिली (2024) | All States |
PM Kisan 21वीं किस्त का इंतजार कैसे खत्म करें?
- तुरंत e-KYC और आधार लिंकिंग पूरा करें।
- संस्पेक्ट लाभार्थियों की जांच जारी है – गलत जानकारी न दें।
- अपडेट्स के लिए PM Kisan Yojana Official Portal चेक करें।
अगर आपका भी सवाल है – PM Kisan Yojana 21वीं किस्त कब आएगी? तो अपने सभी दस्तावेज और केवाईसी अपडेट रखें। पैसा किसी भी समय आपके खाते में पहुँच सकता है। इस आर्टिकल को किसानों तक जरूर शेयर करें!
Published On: October 28, 2025 9:57 AM by Chandrahas